Mini India ने भारत में Cooper S Victory Edition को 57.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है. यह स्पेशल एडिशन है, इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी भी जारी है.

मारुती स्विफ्ट की तरह दिखने वाली ये गाड़ी ’52’ ग्राफ़िक्स और ‘1965’ बैजिंग के साथ लांच की गयी है.
इसके बारे में कंपनी ने बताया है की ये 1965 की Monte Carlo Rally में मिली एक शानदार जीत से जन्मी, MINI Cooper S Victory Edition—उस यादगार पल को एक श्रद्धांजलि.
इसको खरीदने के लिए आपको ₹57.50 लाख* की Ex-showroom देने होंगे.
इतने पैसो के साथ 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 204bhp और 300Nm की पावर देता है. इसे सात-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
यह 6.6 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ़्तार पकड़ लेता है और इसकी टॉप स्पीड 242kmph है.