भारत में सरकार ने GST कट कर दिया है, इसी चीज को देखते हुए. इसका फायदा अब कम्पनीज ग्राहकों देने जा रही है. हौंडा ने अपनी सबसे मशहूर गाड़ी हौंडा सिटी पर मिलने वाले gst कट के बाद की कीमतें।

इतना ही नहीं Honda ने अपनी सभी 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वाली गाड़ियों की कीमतों में कटौती कर दी है.
नई कीमतें 22 सितम्बर 2025 से लागू हो चुकी हैं. अब हौंडा सिटी के हर वेरिएंट पहले की तुलना में ₹42,000 से लेकर ₹57,500 तक सस्ता मिलेगा है. इसका सीधा फायदा ग्राहकों को होगा, क्योंकि अब वे कम कीमत में अपनी पसंदीदा मॉडल खरीद पाएंगे।
यहाँ पर आपको मैं उसकी लिस्ट दे रहा हूँ.
वेरिएंट (मॉडल) | पुरानी कीमत | नई कीमत | कीमत में अंतर |
---|---|---|---|
SV MT | ₹12,38,000 | ₹11,95,300 | ₹42,700 सस्ती |
V MT | ₹13,14,900 | ₹12,69,500 | ₹45,400 सस्ती |
VX MT | ₹14,21,900 | ₹13,72,800 | ₹49,100 सस्ती |
ZX MT | ₹15,39,900 | ₹14,86,800 | ₹53,100 सस्ती |
V CVT | ₹14,39,900 | ₹13,90,200 | ₹49,700 सस्ती |
VX CVT | ₹15,46,900 | ₹14,93,500 | ₹53,400 सस्ती |
ZX CVT | ₹16,64,900 | ₹16,07,400 | ₹57,500 सस्ती |
Sports CVT | ₹14,88,900 | ₹14,37,500 | ₹51,400 सस्ती |
भारत सर्कार की तरफ से मोदी जी का खास कहना था की इस gst कट से जो प्राइस कम हो उसे ग्राहकों तक पहुंचना चाहिए। Honda ने यह बदलाव अपने लोकप्रिय वेरिएंट्स – SV MT, V MT, VX MT, ZX MT, V CVT, VX CVT, ZX CVT और Sports CVT – सभी में किया है. मैनुअल (MT) और ऑटोमैटिक (CVT) दोनों ही ट्रांसमिशन विकल्प अब और भी किफायती हो गए हैं.
यह कदम कंपनी ने बढ़ती प्रतिस्पर्धा और ग्राहकों को खींचने के लिए किया है.
आपको बता दू की खास बात यह है कि कीमतों में कमी होने के बावजूद गाड़ियों के फीचर्स और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ऐसे में यह ग्राहकों के लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है, जब वे अपनी पसंदीदा कार पहले से कम दामों में खरीद सकें।